-
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस वैलेंटाइन्स डे पर क्या करने जा रही हैं इसका खुलासा उन्होंने कर दिया है। बता दें कि इस बार वैलेंटान्स डे पर परिणीति किसी के साथ डेट पर नहीं जा रही हैं बल्कि वह फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' नामक फिल्म के अपने को-स्टार संग फोटोशूट के लिए जा रही हैं। जी हां, अंग्रेजी न्यूज पोर्टल डेक्कन क्रॉनिकल ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि परिणीति इस वैलेंटाइन्स डे पर अपने को-स्टार अर्जुन कपूर संग फोटोशूट के लिए जा रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने यह भी बताया कि सितंबर माह में उनके पैर में गंभीर चोट लग गई थी जिसके चलते उनकी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग लगातार लेट होती रही है।
-
परिणीति आखिरी बार फिल्म 'गोलमाल अगेन' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था।
-
परिणीति ने हाल ही में एक फोटोशूट कराया है जिसमें वह काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं।
-
यह ड्रेस उन्होंने एचटी स्टाइल अवॉर्ड्स के लिए पहनी थी।
-
परिणीति ने यह फोटोशूट 'ग्रेजिया इंडिया' नाम की मैगजीन के लिए कराया है।
-
मैगजीन के फरवरी एडीशन के कवर पेज पर परिणीति नजर आएंगी।