-
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत रही हैं। हालांकि फिल्में उनकी पहली पसंद कभी नहीं रहीं। परिणीती चोपड़ा इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं लेकिन किस्मत में कुछ औऱ ही लिखा था और वह बन गईं अभिनेत्री। परिणीति शुरू से पढ़ने में भी बहुत तेज थीं। 12वीं की परिक्षा में उन्होंने टॉप किया था जिसेक बाद राष्ट्रपति से उन्हें पुरस्कार भी मिला था। परिणीति अमेरिका के बैंक में नौकरी भी कर चुकी हैं लेकिन 2008 में आई वैश्विक मंदी के कारण उनकी नौकरी चली गई और वह भारत लौट आईं। भारत लौटने के बाद उन्होंने फिल्मों में ट्राइ किया और एक्ट्रेस बन गईं।( All Pics: Parineeti Chopra Instagram)
-
परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से फाइनेंस, बिजनेस और अर्थशास्त्र में ग्रैजुएशन किया है। परिणीति के पास इन तीनों ही कोर्स में ऑनर्स की डिग्री है।
-
परिणीति बॉलीवुड में सबसे ज्यादा एजुकेटेड एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं।
-
इसके अलावा परिणिती एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर भी हैं। शास्त्रीय संगीत में उनकी रुचि स्कूल के दिनों से ही थी।
-
परिणीति जब साल 2009 में मुंबई आईं तो उन्होंने कुछ महीनों तक रानी मुखर्जी की पीए के तौर पर काम किया।
-
परिणीति कई साक्षात्कारों में बता चुकी हैं कि वो रानी मुखर्जी ही थीं जिन्होंने उन्हें फिल्मों में बतौर अभिनेत्री लक आजमाने को कहा।
-
आज परिणीति बॉलीवुड में एक स्थापित कलाकार हैं।
-
प्रियंका चोपड़ा परिणीति की कजिन सिस्टर हैं। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग भी है।