-
Parineeti-Raghav Wedding: उदयपुर के द लीला पैलेस में 24 सितंबर के दिन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने शादी के साथ फेरे लिए। अब परिणीति और राघव ने अपनी वेडिंग फोटोज फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। (Source: @parineetichopra/instagram)
-
इन तस्वीरों में दोनों दूल्हा-दुल्हन के लुक में बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। परिणीति ने इस दौरान ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने एमराल्ड ग्रीन कलर की जूलरी कैरी की है। वहीं राघव चड्ढा भी ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। (Source: @parineetichopra/instagram)
-
लेकिन इन सब में परिणीति के लहंगे का दुपट्टा काफी स्पेशल है। दरअसल, एक्ट्रेस ने इस पर अपने पति राघव चड्ढा का नाम लिखवाया है। दुपट्टे पर पति का नाम लिखवाने का आईडिया फैंस को काफी इम्प्रेस कर रहा है। (Source: @parineetichopra/instagram)
-
लेकिन आपको बता दें कि परिणीति से पहले उनकी कजिन प्रियंका चोपड़ा ने भी शादी के जोड़े पर अपने पति का नाम लिखवाया था। चलिए आपको बताते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने अपने वेडिंग ड्रेस पर अपने पति के लिए खास मैसज लिखवाया है। (Source: @priyankachopra/instagram)
-
प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रीति-रिवाज से शादी की थी। क्रिश्चियन रीति-रिवाज शादी में प्रियंका राल्फ लॉरेन के सफेद रंग के गाउन पहना था। इस ड्रेस की खास बात ये थे कि इसमें प्रियंका ने अपने पति का पूरा नाम ‘निकोलस जेरी जोनस’ लिखवाने के साथ ‘दिसंबर 2018’, ‘कम्पैशन’, ‘ॐ नमः शिवाय’, ‘लव’, ‘फैमिली’, ‘मेरी जान’ लिख कर एंब्रॉयडरी की गई है। (Source: @priyankachopra/instagram)
-
नवंबर 2018 में दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी की थी। दीपिका ने सब्यासाची द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस पहनी थी जिसके घूंघट पर संस्कृत भाषा में ‘सदा सौभाग्यवती भव’ लिखा हुआ था। इसका अर्थ होता है ‘एक विवाहित महिला के रूप में आप हमेशा भाग्यशाली रहें’। (Source: @deepikapadukone/instagram)
-
राजकुमार राव ने नवंबर 2021 में पत्रलेखा से शादी की। इस दौरान पत्रलेखा ने सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई साड़ी पहनी थी, जिसके घूंघट पर बंगाली भाषा में ‘आमार पोरन भोरा भालोबाशा आमी तोमाये शोम्पोरनो कोरीलम’ लिखा हुआ था। इसका मतलब है, ‘मैं तुम्हें प्यार के साथ अपनाती हूं।’ (Source: @patralekhaa/instagram)
(यह भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा ने शेयर की शादी की तस्वीरें, सफेद शेरवानी में खूब जमे राघव चड्ढा)
