-
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक लगभग हर विषय पर चर्चा में रहती हैं। 35 साल की एक्ट्रेस ने इसी साल सितंबर में राघव चड्ढा से शादी की थी। इसी महीने अक्टूबर में उनकी फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
-
परिणीति चोपड़ा ने साल 2011 में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह साइड रोल में नजर आई थीं, वहीं लीड रोल में अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह थे।
-
परिणीति अपनी अगली फिल्म ‘इश्कजादे’ में लीड रोल में नजर आई थीं। साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और हिट रही। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक से भी दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।
-
लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में आने से पहले परिणीति ने अपना वजन कम किया था और इसके लिए उन्होंने लाखों रुपये खर्च किए थे। एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले उन्होंने करीब 28 किलो वजन कम किया था।
-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने ग्लैमरस लुक पाने के लिए लगभग 10 लाख रुपए खर्च किए थे। एक्ट्रेस ने वेट लॉस करने के लिए ऑस्ट्रिया में डिटॉक्स प्रोग्राम ज्वाइन किया था।
-
ऑस्ट्रिया के इस डिटॉक्स प्रोग्राम में शरीर को किस चीज की जरूरत है इसका पता लगाने के लिए कई टेस्ट किए जाते हैं। इसके आधार पर 6 महीने का डाइट चार्ट तैयार किया जाता है, जिसे क्लाइंट्स को स्ट्रिक्ट रूप से फॉलो करना होता है।
-
परिणीति ने अपना स्लिम फिगर पाने के लिए काफी मेहनत की थी। इस डाइट चार्ट की मदद से उन्होंने 28 किलो वजन कम किया था और आज भी एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए रोजाना कुछ मिनट एक्सरसाइज करती हैं।
-
डाइट प्लान की बात करें तो एक्ट्रेस सुबह के नाश्ते में वह उबली सब्जियां और फल खाती हैं। लंच में वह ग्रिल्ड फिश और बटर के साथ ब्राउन ब्रेड खाती हैं। डिनर में वह सूप, मछली, चपाती और सब्जियां का सेवन करती हैं। इसके अलावा वह आर्टिफिशियल स्वीटनर और चीनी से परहेज करती हैं।
-
परिणीति चोपड़ा की नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 60 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। वो अपनी एक फिल्म के लिए लगभग 5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। फिल्मों के अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई करती हैं।
(Photos Source: parineetichopra/instagram)
(यह भी पढ़ें: बस्टियर गाउन में नजर आईं अदिति राव हैदरी, अदाएं देख फैंस हुए दीवाने)
