-
कई बॉलीवुड एक्टर्स ऐसे हैं जिनके पास आज दौलत और शोहरत की कोई कमी नहीं है। हालांकि इन एक्टर्स ने अपनी लाइफ में काफी बुरा समय भी देखा। बुरे वक्त में कुछ एक्टर्स को उनकी पत्नी से आर्थिक मदद मिली। आइए डालते हैं ऐसे ही चंद चर्चित नामों पर एक नजर:
-
Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी आज अपने करियर के बुलंदियों पर हैं। लेकिन कभी एक अदद रोल के लिए उन्हें दर-दर भटकना पड़ा था। उस बुरे वक्त में उनकी पत्नी मृदुला ने उनका बहुत साथ दिया।
-
पंकज त्रिपाठी की पत्नी उन दिनों टीचर थीं। उन्होंने घर संभालने की जिम्मेदारी उठाई ताकि पंकज त्रिपाठी पर कोई बोझ ना आए।
-
बॉबी देओल के करियर में एक वक्त ऐसा आया जब उनके पास कोई काम नहीं था। वह नशे में डूबते गए। तब उनकी पत्नी तान्या ने ही आर्थिक मोर्चे पर घर को संभाला।
-
Maniesh Paul: एक्टर मनीष पॉल ने भी अपने करियर में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। मनीष खुद कई बार नेशनल टीवी पर बती चुके हैं कि वह कई बार लंबे समय तक बेरोजगार रहे। ऐसे समय में हमेशा उनकी पत्नी ने आर्थिक जिम्मेदारी खुद संभाली।
-
Ayushman Khurana: आयुष्मान खुराना के स्ट्रगल के दिनों में उनकी पत्नी ताहिरा ने कभी पैसों की दिक्कत महसूस नहीं होने दी।
-
Parmeet Sethi: परमीत सेठी के भी बुरे वक्त में उनकी पत्नी अर्चना पूरन सिंह ने भरपूर साथ दिया।
-
Shahrukh Khan: शाहरुख खान आज जिस मुकाम पर हैं उसके लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया है। उन संघर्ष के दिनों में गौरी कमाती थीं और घर चलाती थीं।
-
Photos: Social media