-

25 जनवरी को दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'पद्मावत' रिलीज होने जा रही है। वहीं 23 जनवरी को संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। 'पद्मावत' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को एक साथ देखा गया। दीपिका और रणवीर इस मौके पर व्हाइट कलर के ड्रेस पहने दिखाई दिए। जहां दीपिका ने व्हाइट अनारकली सूट पहना हुआ था, वहीं रणवीर सिंह ने व्हाइट कुर्ता पजामा पहन रखा था। गौर करने वाली बात यह थी कि इस दौरान पद्मावत स्टार्स हाथों में हाथ डाले एक दूसरे के साथ काफी एंज्वॉय करते हुए देखे गए। देश के कई हिस्सों में फिल्म पद्मावत का विरोध किया जा रहा है। फिल्म की रिलीज डेट अब सामने ही है। वहीं दीपिका और रणबीर के चेहरे पर फिल्म के रिलीज होने की खुशी साफ झलक रही है। देखें तस्वीरें:-
-
फिल्म में रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में हैं। वहीं दीपिका पादुकोण पद्मावती के किरदार में हैं।
-
रणवीर और दीपिका के अलावा फिल्म में शाहिद कपूर भी हैं।
-
फिल्म में शाहिद कपूर राजा रतन सिंह का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।
-
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब तक की सबसे मेहंगी फिल्म बताई जा रही है।
-
वहीं इस फिल्म के सब्जेक्ट और नाम को लेकर पद्मावत शुरू से ही चर्चा में थी।
-
पहले फिल्म का नाम 'पद्मावती' रखा गया था। लेकिन राजपूत करणी सेना के विरोध के चलते फिल्म के नाम में बदलाव लाना पड़ा।
-
इसके बाद फिल्म का नाम पद्मावती से बदल कर पद्मावत कर दिया गया।
-
-