-
ब्रिटिश सीक्रेट एजेंट जेम्स बॉन्ड नाम के किरदार को जन्म दिया था उपन्यासकार इयन फ्लेमिंग ने। इयन फ्लेमिंग के इस किरदार ने साल 1962 में हॉलीवुड फिल्मों में एंट्री मारी। तब से लेकर आज तक 57 साल बाद भी इसका क्रेज दर्शकों में देखने को मिलता है। जहां शॉन कॉनरी से लेकर डेनियल क्रेग तक ने जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा नाम कमाया वहीं तमाम अभिनेत्रियों ने भी बॉन्ड गर्ल बन अपनी बोल्डनेस से लोगों को अपना मुरीद बनाया। आइए डालते हैं अब तक बॉन्ड गर्ल बनने वालीं मशहूर अभिनेत्रियों पर एक नजर:
-
जेम्स बॉन्ड सीरीज की पहली फिल्म थी डॉ नो। इस फिल्म में बॉन्ड गर्ल बनी थीं उर्सुला एंद्रेस। उस जमाने में उर्सुला व्हाइट बिकिनी पहन चर्चा का विषय बन गई थीं। उनकी बिकिनी साल 2001 में 60 हजार डॉलर यानि करीब 43 लाख रुपए में नीलाम हुई थी।
-
1963 में जेन सेमौर महज 22 साल की उम्र में ही बॉन्ड गर्ल बन गई थीं। बॉन्ड गर्ल बनने के बाद उनका करियर काफी उंचाइयों पर पहुंच गया था।
-
39 साल की उम्र में हॉनर ब्लैकमैन बॉन्ड गर्ल बनी थीं। 1964 में आई जेम्स बॉन्ड सीरीज की इस फिल्म में उनके हीरो थे शॉन कॉनरी। हॉनर अपने हीरो शॉन से भी 5 साल बड़ी थीं।
-
बॉन्ड गर्ल शर्ली एटन को फिल्म के एक सीन में पूरी तरह से पेंटेड दिखाया गया था। उसके बाद अफवाह उड़ी की पूरी बॉडी पेंट करने के बाद शर्ली ने सफोकेशन से दम तोड़ दिया है। इस अफवाह को और ज्यादा बल तब मिला जब इस फिल्म के बाद वह लोगों को दिखीं भी नहीं।
-
ग्रेस जोन्स का नाम सबसे चर्चित बॉन्ड गर्ल्स के तौर पर लिया जाता है।
-
मिशेल इयोह 1997 में आई टूमॉरो नेवर डाइज में बॉन्ड गर्ल बनी थीं।
-
ऑस्कर विनर हैली बेरी ने डाय एनदर डे में बॉन्ड गर्ल का किरदार निभाया था। यह फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी।
-
इवा ग्रीन ने 2006 में रिलीज हुई बॉन्ड सीरीज की फिल्म कसीनो रॉयल में बॉन्ड गर्ल बनी थीं।
-
बेरेनिस मरलोहे ने डेनियल क्रेग के साथ स्काईफॉल में बतौर बॉन्ड गर्ल काम किया था।