-
Nirahua: दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Films) के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर हैं। वह फैंस के बीच निरहुआ के नाम से मशहूर हैं। सोशल मीडिया में भी दिनेश लाल यादव निरहुआ के नाम से ही मौजूद हैं। ट्विटर पर उनके हैंडल का नाम निरहुआ हिंदुस्तानी है। निरहुआ की कई फिल्मों के नाम में भी हिंदुस्तानी है।
-
दिनेश लाल यादव की 15 फिल्में ऐसी हैं जिनमें उनका नाम निरहुआ है। इन सभी फिल्मों में निरहुआ ने अपने नाम के साथ हिंदुस्तानी भी लगाया है।
-
निरहुआ के नाम के साथ हिंदुस्तानी लगाने के पीछे बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर कारण हैं। दरअसल निरहुआ करिश्मा कपूर के शुरू से फैन रहे हैं।
-
कई इंटरव्यू में निरहुआ बता चुके हैं कि वह करिश्मा कपूर के इतने बड़े फैन थे कि घरवालों से डांट खाने के बाद भी चोरी से उनकी फिल्में देखने थियेटर जाते थे।
-
निरहुआ ने अपने नाम के साथ हिंदुस्तानी के इस्तेमाल करिश्मा कपूर की फिल्म राजा हिंदुस्तानी से प्रभावित होकर लगाते हैं।
-
बता दें कि राजा हिंदुस्तानी करिश्मा कपूर और आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही है। फिल्म में आमिर खान का नाम राजा हिंदुस्तानी रहता है।
-
Photos: Social Media