-
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी हुई है। वहीं अब नेहा धूपिया भी शादी के बंधन में बंध गई हैं। जी हां, नेहा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अंगद बेदी से शादी कर ली है। 8 मई को सोनम कपूर की शादी थी। वहीं 10 मई को नेहा भी अंगद से शादी के बंधन में बंध गई हैं। नेहा और अंगद एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं वहीं दोनों रिलेशनशिप में थे। दोनों को कई बार साथ में बाहर आते जाते देखा जाता रहा है। अंगद और नेहा विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी में भी साथ डांस फ्लोर पर मस्ती करते देखे गए थे। अब अंगद और नेहा दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। नेहा और अंगद की शादी पूरे सिक्ख रीति रिवाजों के साथ गुरुद्वारे में की गई। इस दौरान नेहा ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था। नेहा ने गले में ग्रीन कलर का नेकलेस-इयररिंग्स और मांगटीका पहना हुआ था। इस दौरान नेहा काफी सिंपल सोबर और खूबसूरत नजर आ रही थीं। नेहा से मैचिंग अंगद ने सिर पर पिंक कलर की पग बांधी थी। वहीं उन्होंने सेहरा पहना हुआ था। देखें अंगद और नेहा की शादी की ये खूबसूरत तस्वीरें:-
-
दो दिन पहले सोनम ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की। वहीं अब नेहा धूपिया भी शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
नेहा ने अपनी शादी मेंं लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
नेहा ने भी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से 10 मई को शादी कर ली है। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
नेहा और अंगद की शादी पूरी सिक्ख परंपराओं के अनुसार की गई। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
नेहा और अंगद (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
नेहा ने अपने इंस्टाग्राम से शादी के दौरान अपनी और अपने पति अंगद की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैंस को ये खबर दी। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
नेहा ने अपने द्वारा शेयर की गई तस्वीर में लिखा, मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
नेहा आगे लिखती हैं-मैंने अपने बेस्टफ्रेंड से शादी कर ली है। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
नेहा और अंगद अपनी शादी को सेलिब्रेट करते हुए (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
गुरुद्वारे में मत्था टेकते हुए नेहा और अंगद (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
