-
Neelam Love Life: नीलम बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने अपने करियर में अमिताभ बच्चन से सलमान खान तक जैसे स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर किया। नीलम ने फिल्मों से नाम तो खूब कमाया लेकिन उन्हें प्यार के लिए काफी मशक्कत भी करनी पड़ी है। आइए डालते हैं नीलम की लव लाइफ पर एक नजर:
-
नीलम का जन्म साल 1968 में हॉन्गकॉन्ग में हुआ था। नीलम एक बार भारत में अपनी दादी से मिलने मुंबई आई थीं। तभी फिल्म डायेरक्टर रमेश बहल से नीलम की अच्छी दोस्ती हो गई। रमेश ने ही उन्हें फिल्मों में लॉन्च किया था।
-
गोविंदा के साथ नीलम की जोड़ी खूब पसंद की गई। कई सुपरहिट फिल्मों में दोनों साथ नजर आए।
-
ऑफस्क्रीन भी नीलम और गोविंदा के अफेयर की खूब खबरें उड़ीं। हालांकि बाद में गोविंदा ने सुनीता से शादी रचा ली थी।
-
गोविंदा के बाद नीलम का नाम बॉबी देओल से जुड़ा। बॉबी नीलम को अपनी पत्नी बनाना चाहते थे लेकिन धर्मेंद्र राजी नहीं हुए।
-
करीब 4 साल तक अफेयेर में रहने के बाद नीलम और बॉबी का ब्रेकअप हो गया।
-
दो बार दिल टूटने के बाद नीलम ने बैंकॉक के बिजनेसमैन ऋषि सेठिया से शादी कर ली लेकिन ये रिश्ता भी महज 2 साल ही चला।
-
बाद में नीलम की लाइफ में अभिनेता समीर सोनी की एंट्री हुई। दोनों के बीच प्यार हुआ और 2008 में इस कपल ने शादी कर ली। नीलम और समीर दोनों ही उस समय तलाकशुदा थे। नीलम और समीर की एक बेटी है अहाना।
-
All Photos: Social media