-

Upcoming Big Budget Movies: पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसी फिल्में आई हैं जो अपने कंटेंट के साथ ही अपने बजट को लेकर भी चर्चा में रही हैं। इन फिल्मों में आरआरआर (RRR) और केजीएफ 2 (KGF 2) के नाम भी शामिल हैं। आने वाले महीनों में भी कई ऐसी फिल्में रिलीज हो रही हैं जिनमें पानी की तरह पैसा बहाया गया है। आइए डालते हैं एक नजर:
-
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र में शानदार वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई यह फिल्म सितंबर महीने में रिलीज होगी।
-
लंबे समय बाद पर्दे पर लौट रहे शाहरुख खान की फिल्म पठान पर मेकर्स ने जमकर पैसे खर्च किये हैं। फिल्म की लागत 250 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।
-
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की कुल लागत करीब 300 करोड़ रुपये बताई जा रही हैं।
-
रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म फाइटर 30 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म को बनाने में 250 करोड़ से ज्यादा खर्च हुए हैं।
-
कमल हासन की आने वाली फिल्म इंडियन 2 को बनाने में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किये गए हैं।
-
डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म पीएएस 1 का इंतजार दर्शकों को लंबे समय से है। फिल्म में ऐश्वर्या राय भी हैं। इस फिल्म का बजट 500 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है।
-
प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष पर पानी की तरह पैसा बहाया गया है। फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।