-

Nayanthara Honeymoon Photos: साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा ने हाल ही में निर्देशक विग्नेश शिवन के साथ शादी की है। शादी के बाद यह कपल हनीमून के लिए थाईलैंड पहुंचा। थाईलैंड से कपल की कई तस्वीरें सामने आईं जिन्हें उनके फैंस का भरपूर प्यार मिला।
-
नयनतारा से पहले भी कई साउथ एक्टर्स की हनीमून फोटोज सोशल मीडिया में वायरल हो चुकी हैं। आइए जानते हैं कुछ फेमस साउथ एक्टर्स अपने हनीमून पर आखिर कहां गए थे।
-
राम चरण की पत्नी का नाम उपासना है। दोनों 2012 में शादी के बाद हनीमून पर इटली गए थे।
-
सामंथा और नागा चैतन्य फिलहाल तलाक लेकर अलग हो चुके हैं। यह कपल हनीमून पर लंदन गया था।
-
काजल अग्रवाल ने बॉयफ्रेंड गौतम किचलू से शादी के बाद हनीमून के लिए मालदीव्स को चुना था।
-
पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन की पत्नी का नाम स्नेहा रेड्डी है। दोनों शादी के काफी दिनों बाद हनीमून पर गए थे। उन्होंने हनीमून के लिए सिंगापुर को चुना था।
-
जूनियर एनटीआर पत्नी लक्ष्मी प्रणाति संग हनीमून पर मॉरीशस गए थे।
-
मिहिका बजाज संग शादी के बाद राणा दग्गुबाती हनीमून पर एम्सटर्डम गए थे।
-
All Photos: Social Media