-
बॉलीवुड में आज कई ऐसे सितारे हैं, जिन्हें कभी उनके लुक के चलते रिजेक्ट कर दिया गया था। लेकिन कुछ समय बाद उनकी किस्मत चमकी और वे स्टार बन गए। दरअसल, बॉलीवुड में कई चीजें पहले से तय मानदंडों से हिसाब से चलती रही हैं। बॉलीवुड में काम करने के लिए एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के लुक के मानदंडों को लगभग तय कर दिया गया है। इन मानदंडों पर खरा ना उतरने वाले एक्टर्स के लिए यहां पर काम मिलना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, यह बात भी सही है कि पिछले कुछ समय से इन तय मानदंडों को टूटते हुए भी देखा गया है। ऐसे कई सारे एक्टर्स और एक्ट्रसेस आज बॉलीवुड में काम कर रहे हैं, जिनका लुक उन पुराने मानदडों पर फिट नहीं बैठता है। लेकिन इन एक्टर्स ने अपने अभिनय की क्षमता से यहां पर अपनी जगह बनाई है। चलिए, विस्तार से जानते हैं ऐसे ही सितारों के बारे में। (All Photos: Instagram)
-
शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है। बता दें कि शाहरुख को उनके कुछ ज्यादा ही 'Chocolaty' होने की वजह से रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था।
-
अजय देवगन को भी अपने लुक की वजह से रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। अजय की डार्क स्किन की वजह से फिल्ममेकर्स उन्हें हीरो का रोल देने से कतराते थे।
-
अमिताभ बच्चन की पहचान आज भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में है। क्या आप जानते हैं कि अमिताभ को शुरुआती दिनों में उनकी लंबाई की वजह से कई फिल्ममेकर्स ने रिजेक्ट कर दिया था।
-
अनुष्का शर्मा आज बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस होने के साथ ही प्रोड्यूसर भी हैं। लेकिन अनुष्का के करियर के शुरुआती दिनों में उनके लुक को 'Plain Jane' कहकर कई फिल्ममेकर्स ने रिजेक्ट कर दिया था।
-
आज इरफान खान की गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में होती है। लेकिन उनके गुड लुकिंग ना होने की वजह से कई बार उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज बॉलीवुड में अपने उम्दा अभिनय के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उन्हें गुड लुकिंग ना होने की वजह से काफी लंबे समय तक रिजेक्शन झेलना पड़ा था। -
रणवीर सिंह के करियर के शुरुआती दिनों में उनके लुक को 'नॉर्थ-ईस्ट इंडियन लुक' बताया जाता था। इसके चलते उन्हें कई फिल्ममेकर्स ने काम देने से मना कर दिया था।
-
तब्बू के 'tomboyish’ लुक को लेकर कई फिल्ममेकर्स को दिक्कत थी। हालांकि, आज बॉलीवुड में 'tomboyish’ लुक की कई एक्ट्रेसेस काम कर रही हैं।
जाने-माने बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। लेकिन गोविंदा को अपने यंग लुक के चलते कई बार रिजेक्शज झेलना पड़ा था।
