मां की साड़ी पहन श्रीदेवी को मिला नेशनल अवार्ड लेने पहुंची जान्हवी कपूर, देखिए PHOTOS
National Film Awards 2018: दिल्ली में आयोजित 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में जान्हवी कपूर स्वर्गीय श्रीदेवी के निजी संग्रह की साड़ी पहनकर पहुंची। उनके साथ पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर भी थे।
National Film Awards 2018: दिल्ली में आयोजित 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में जान्हवी कपूर स्वर्गीय श्रीदेवी के निजी संग्रह की साड़ी पहनकर पहुंची। उनके साथ पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर भी थे। 21 वर्षीय खुशी ने फिल्म ‘मॉम’ के लिए मां को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार ग्रहण किया। जिस खूबसूरती के साथ जान्हवी ने मां की साड़ी पहनी, सोशल मीडिया पर कई लोगों को उनमें मरहूम श्रीदेवी की झलक दिखी। (Photo: Instagram/ManishMalhotra/PTI)श्रीदेवी के पसंदीदा डिजायनर-दोस्त मनीष मल्होत्रा ने जान्हवी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, ”मॉम में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए श्रीदेवी मैम को मिला राष्ट्रीय अवार्ड लेने जा रही जान्हवी कपूर बेहद खूबसूरत लग रही हैं।” (Photo: PTI)पिता बोनी कपूर के साथ जान्हवी कपूर। (Photo: PTI)राष्ट्रपति के हाथों श्रीदेवी का राष्ट्रीय पुरस्कार लेतीं जान्हवी कपूर और खुशी कपूर। साथ में हैं बोनी कपूर। (PTI)यह समारोह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से आयोजित किया जाता है। (Photo: PTI)