-
एक्टर महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने अपने पति की लोकप्रियता देखकर हैरानी जाहिर की है। नम्रता ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक छोटी सी वीडियो शेयर करके अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार रास्ते से गुजर रही है और लोग चीयर कर रहे हैं। कार में महेश तो नहीं दिख रहे हैं लेकिन जाहिर है अंदर वही बैठे होंगे। अपने स्टार एक्टर के लिए चीयर करने के अलावा फैंस अपनी मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं। ध्यान रहे कि महेश कार में बैठे हुए दिख भी नहीं रहे हैं। नम्रता ने वीडियो को शेयर वक्त लिखा, "एक शख्स के लिए इतना सारा प्यार बहुत ज्यादा है। आए दिन यह देखना बहुत ही सुखद अनुभव है। सभी लोग अपने हीरो के लिए समान रूप से प्यार जाहिर कर रहे हैं। मैं इसके लिए आप सबको धन्यवाद कहना चाहती हूं। आप सब अपना प्यार ऐसे ही बनाए रखिए।" आइए जानते हैं महेश बाबू के स्टार बनने की पूरी कहानी। (All Photos: Instagram)
-
महेश बाबू का जन्म 9 अगस्त 1975 को चेन्नई में हुआ।
-
महेश ने साल 1979 में चार साल की उम्र में ही एक फिल्म में एक्टिंग की थी।
-
वह चाइल्ड एक्चर के तौर पर कम से कम आठ फिल्मों में काम कर चुके हैं।
-
महेश ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए अपने एक्टिंग करियर में 9 साल की ब्रेक लिया था।
-
साल 2003 में आई फिल्म 'ओकाडू' से महेश को पहली बड़ी सफलता मिली थी।
-
आज महेश की गिनती टॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में होती है।
-
महेश की फिल्में रजनीकांत की फिल्मों को भी टक्कर देती नजर आती हैं।
-
महेश को बॉलीवुड में करने के कई ऑफर मिले हैं लेकिन उन्होंने अभी तक उन्हें स्वीकारा नहीं है।
-
महेश की शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोदकर से साल 2005 में हुई।
-
महेश और नम्रता के दो बच्चे हैं- गौतम और सितारा।
