-

फेमस टीवी की एक्ट्रेस मृणाल देशराज (Mreenal Deshraj) 43 साल की उम्र में शादी कर रही हैं। उनके होने वाले पति का नाम आशिम मथन है। मृणाल होने वाले पति से 10 साल बड़ी हैं। मृणाल देशराज इश्कबाज, महाराणा प्रताप और नागिन 3 जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। वैसे मृणाल पहली टीवी एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने अपने लिए अपनी उम्र से छोटा जीवनसाथी चुना। और भी कई एक्ट्रेसेस के नाम इसमें शामिल हैं। आइए डालते हैं एक नजर:
-
छोटे पर्दे की चर्चित अदाकारा अनीता हसनंदानी अपने पति रोहित रेड्डी से करीब 6 साल बड़ी हैं।
-
गौहर खान अपने पति जैन दरबार से 12 साल बड़ी हैं।
-
एक्ट्रेस टीजे सिद्धू ने करणवीर वोहरा से ब्याह रचाया है। वह उनसे 2 साल बड़ी हैं।
-
किश्वर मर्चेंंट ने खुद से 8 साल छोटे एक्टर सुयश राय से ब्याह रचाया है।
-
कश्मीरा शाह के पति कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक तो उनसे 11 साल छोटे हैं।
-
टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी अपने पति प्रिंस नरूला से 7 साल बड़ी हैं।