-
पिछले कुछ सालों में पहली बार साल के पहले महीने जनवरी में बड़े सितारों से सजी बिग बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी। जनवरी को आम तौर पर बॉलीवुड के लिए अनलकी माना जाता रहा है और सभी फिल्ममेकर इस दौरान अपनी फिल्मों की रीलिज टालते रहे हैं। इस बार यह सिलसिला टूटता नजर आ रहा है और मेगास्टार अमिताभ बच्चन से लेकर सनी देऑल, माधवन और अक्षय कुमार की फिल्में सिनेमा पर्दे पर नजर आएंगी।
-
साल 2016 में बॉलीवुड की शुरुआत अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर की हाई वोल्टेज थ्रिलर वजीर से होगी। आठ जनवरी को रिलीज हो रही है इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है और शैतान बना चुके बिजॉय नांबियार ने अपने निर्देशन से सजाया है। फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता नजर आ रही है।
-
वजीर को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देगी ओनिर निर्देशित और संजय सूरी अभिनीत चौरंगा। चौरंगा अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में धूम मचा चुकी है। यह फिल्म संतू नाम के किशोर की कहानी है जो गांव की एक उच्च जाति की लड़की को लव लैटर लिखकर मुसीबत मोल ले लेता है।
-
साल 2016 के तीसरे शुक्रवार यानि 15 जनवरी को सनी देऑल अपनी फिल्म घायल वंस अगेन के साथ बॉक्स ऑफिस के रण में उतरेंगे। सनी देऑल ने अपनी हिट फिल्म घायल के सीक्वल के जरिए निर्देशन के मैदान में कदम रखने के साथ ही फिल्म का निर्माण भी किया है। सनी इसमें बॉक्सर अजय मेहरा के रोल में नजर आएंगे।
-
जूही चावला भी इसी साल एक बार फिर से फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगी। जूही फिल्म चॉक एन डस्टर के साथ दर्शकों के बीच होंगी। इस फिल्म में उनके साथ शबाना आजमी, जरीना वहाब और दिव्या दत्ता जैसी दिग्गज एक्ट्रेसेज भी होंगी।
-
Airlift अक्षय कुमार की इस साल पहली और 2016 की पहली बड़ी रिलीज है। 22 जनवरी को रीलिज इस फिल्म में अक्षय के साथ लंचबॉक्स फेम निमृत कौर भी हैं।
-
अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट को बॉक्सआफिस पर क्या सुपर कूल हैं हम 3 टक्कर देगी। यह फिल्म एडल्ट कॉमेडी क्या कूल है हम का तीसरा भाग है। इसमें तुषार कपूर, आफताब शिवदासानी के साथ मंदना करीमी भी होंगी।
-
इस महीने के आखिरी शुक्रवार को आर माधवन अभिनीत साला खडूस रीलिज होगी। राजकुमार हीरानी निर्मित साला खडूस बॉक्सिंग पर आधारित है। इस फिल्म के जरिए बॉक्सर रितिका सिंह भी सिने पर्दे पर डेब्यू करेंगी।
-
तुषार कपूर की इस महीने एक और फिल्म मस्तीजादे भी रिलीज होगी। इसमें उनके साथ सनी लियोन भी है और वह डबल रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म भी एडल्ट कॉमेडी है।