-
अपनी फिल्म मेड इन चाइना के बिजी प्रमोशन शेड्यूल से समय निकालकर मौनी रॉय इन दिनों थाइलैंड में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। 28 सितंबर को टीवी की 'नागिन' के नाम से मशहूर मौनी रॉय 34 साल की हो गईं। अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए मौनी दोस्तों संग थाइलैंड मैं हैं। थाईलैंड से मौनी ने ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। मौनी ने बिकिनी में भी अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। ये तस्वीरें जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। पिंक बिकिनी में मौनी रॉय की फोटोज देख उनके फैंस क्रेजी हो गए हैं और 'Marry Me' जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। देखें पिंक बिकिनी में मौनी रॉय का बोल्ड अंदाज(All Pics: Mouni Roy Instagram):
-
तस्वीरों में मौनी रॉय पिंक बिकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं।
-
तस्वीरें थाइलैंड के सोनेवा बीच की हैं। बिकिनी के साथ मौनी ने हैट भी कैरी किया हुआ है।
-
मौनी रॉय की इन तस्वीरों पर लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं।
बता दें कि 24 अक्टूबर को मौनी रॉय की मेड इन चाइना रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव नजर आएंगे। -
मेड इन चाइना के बाद वह रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। अयान मुखर्जी की इस फिल्म में आलिया भट्ट भी हैं।