-
टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय बहुत जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। 'नागिन' फेम एक्ट्रेस मौनी अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। मौनी अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मौनी ने रेड गाउन पहने तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। तस्वीर में मौनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इससे पहले मौनी ने व्हाइट लहंगा और चोली में तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में मौनी का अंदाज कमाल का लग रहा है। इस तस्वीर को मौनी ने कैप्शन देते हुए लिखा, 'रेंडम आर्ट'। हाल ही में मौनी और अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड का टीजर आया था। टीजर में मौनी की एक झलक भी देखने को मिली। टीजर में मौनी साड़ी पहले और बालों में फूल लगाए देखी गईं। इधर, अक्षय कुमार की पैडमैन 9 फरवरी को रिलीज कर दी गई। इससे पहले मौनी रॉय अक्षय कुमार की फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंची।
-
टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय अब तक कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।
-
मौनी ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से शुरू किया था।
-
वहीं मौनी को असली पहचान सीरियल नागिन और नागिन 2 सीरियल से मिली।
-
इससे पहले मौनी रॉय को महादेव सीरियल में भी देखा गया था।
-
इस सीरियल में मौनी ने सती का किरदार निभाया था।
-
मौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसके चलते आए दिन वह अपने फैंस के लिए कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
-
हाल ही में मौनी रॉय को अक्षय की फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में जाते देखा गया।
-
फिल्म गोल्ड के टीजर में मौनी रॉय
-