-
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रही। शनिवार (24 फरवरी) को हृदय-गति रुक जाने (कार्डियक अरेस्ट) की वजह से अचानक उनका निधन हो गया। अपने आखिरी पलों में 54 वर्षीय श्रीदेवी दुबई में थीं। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक श्रीदेवी दुबई में मोहित मारवाह और अंतरा मोतीवाला की शादी में पहुंची थी। आपको बता दें बॉलीवुड एक्टर मोहित मारवाह ने 20 फरवरी को गर्लफ्रेंड अंतरा मोतीवाला के साथ सात फेरे ले लिए। शादी से एक दिन पहले 19 फरवरी को मोहित और अंतरा की मेहंदी और संगीत सेरेमनी रखी गई थी। मोहित की शादी के इस जश्न में अर्जुन कपूर, अनिल कपूर , सोनम कपूर, रेहा कपूर, जाह्नवी कपूर, बोनी कपूर के अलावा श्रीदेवी भी मौजूद रही थीं। कजिन मोहित की शादी में सोनम और अर्जुन कपूर ने जम कर डांस किया। वहीं, अनिल कपूर भी बरात में व्हाइट फ्रेंच दाढ़ी और सूट में गजब का डांस करते दिखाई दिए। मोहित की शादी के फंक्शन में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, संजय कपूर, कियारा आडवाणी, प्रोड्यूसर रिया कपूर और सिद्धांत कपूर भी एन्जॉय करते हुए नजर आए। इसके अलावा मोहित और अंतरा की शादी में करन जौहर, श्वेता बच्चन, अथिया शेट्टी, अधर जैन और सीमा खान भी मौजूद रहे। वहीं, इस शादी में श्रीदेवी अपनी पूरी फैमिली के साथ नजर आईं। श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और बेटी जाह्नवी कपूर के साथ रॉयल लुक में नजर आईं थी। देखिए मोहित मारवाह की शादी की तस्वीरें, जिनमें कपूर खानदान पूरे टशन में नजर आया।
कजिन मोहित की शादी में जाह्नवी कपूर ने गोल्डन लहंगा और चोली पहना था। श्रीदेवी भी इस मौके पर सी-ग्रीन गोल्ड शाइनिंग लहंगे में नजर आईं थीं। वहीं, पति बोनी कपूर ने ब्लैक कुर्ता और रेड स्टोल लिया हुआ था। -
श्रीदेवी के साथ छोटी बेटी खुशी कपूर और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा।
-
बग्घी पर सवार दूल्हा बने मोहित मारवाह बरात ले जाने को तैयार।
-
मोहित मारवाह और अंतरा के साथ करन जौहर, दूसरी तस्वीर में श्रीदेवी की फैमिली और मोहित-अंतरा।
-
वरमाला और फेरों के दौरान मोहित और अंतरा।
-
अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और साथ में करन जौहर।
-
कजिन मोहित मारवाह की शादी में एन्जॉय करती हुईं सोनम कपूर।
-
अपनी शादी का जश्न मनाते हुए मोहित मारवाह और अंतरा मोतीवाला।
-
घोड़ी को तैयार करती हुई मोहित मारवाह की बहन।
-
करन जौहर के साथ नवविवाहित जोड़ा।
-
अपनी शादी में मोहित ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी, वहीं अंतरा ने गोल्डन क्रीम कलर का लहंगा पहना हुआ था।
-
इस खास मौके पर कजिन अर्जुन कपूर के साथ मोहित और अंतरा ने भी जम कर डांस किया।
-
बारात में अर्जुन कपूर ‘बलम पिचकारी’ और भाई-भाभी के साथ स्टेज पर ‘तेनु सूट सूट करदा’ गाने पर डांस करते दिख रहे हैं।