-
बॉलीवुड अभिनेता मिलिंद सोमण ने अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता कोंवर के साथ शादी कर ली है। महाराष्ट्र के अलीबाग में दोनों की शादी संपन्न हुई। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। बता दें कि पिछले दो दिन से इनकी संगीत और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आई थीं। अब शादी की तस्वीरें भी आ गई हैं। दोनों की शादी मराठी रीति-रिवाज से संपन्न हुई है। (All Photos- Instagram)
-
शादी के बाद दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।
-
दोनों के डांस करते हुए कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर आए हैं।
-
शादी के दौरान हवन करते हुए मिलिंद और अंकिता।
-
हवन के बाद दोनों ने सात फेरे लिए।
-
अंकिता ने जहां अपने हाथों की मेहंदी में मिलिंद का नाम लिखवाया है तो वहीं मिलिंद ने अपने हाथों पर 'अंकिता Forever' लिखवाया है।
-
अंकिता अपनी शादी के दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
-
हल्दी की रस्म के दौरान मिलिंद और अंकिता।
