-

बॉलीवुड में एक खलनायक भी अभिनेता जितनी अहम भूमिका अदा करता है और आप इन खलनायकों के बारे में तो बहुत कुछ जानते हैं, लेकिन क्या आपने इनकी पत्नियों को देखा है या उनके बारे में कुछ सुना है? आज हम आपको इन विलेन की पत्नियों के बारे में बता रहे हैं और आगे की स्लाइड्स में देखें उनकी तस्वीरें।
-
डैनी डेन्जोंगप्पा- डैनी ने बॉलीवुड में 190 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है और वो बॉलीवुड के टॉप खलनायकों में से एक हैं। उन्होंने गावा डेन्जोंगप्पा से शादी की है और उनके दो बच्चे भी हैं।
-
प्रकाश राज- सिंघम, दबंग -2 जैसी फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभा चुके प्रकाश राज ने पॉनी वर्मा से शादी की है, जो कि कॉरियोग्राफर है और यह उनकी दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने ललिता कुमारी से शादी की थी और वो 2009 में उससे अलग हो गए थे।
-
रणजीत- देश के टॉप विलेन में से एक रणजीत ने 200 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 1986 में अलोका बेदी के साथ शादी की थी और उनके दो बच्चे भी हैं।
-
रोनित रॉय- काबिल, शूटआउट एट वडाला में विलेन का किरदार निभाने वाले रोनित रॉय ने नीलम सिंह के साथ शादी की और उनके तीन बच्चे भी हैं।
-
शक्ति कपूर- बॉलीवुड के सबसे मशहूर विलेन शक्ति कपूर ने शिवांगी कपूर के साथ शादी की है। शिवांगी हीरोइन पद्मिनी कोल्हापुरे की बड़ी बहन हैं।
-
सोनू सूद- सोनू सूद ने मुख्य भूमिका के साथ कई नेगेटिव रोल भी किए हैं। उन्होंने सोनाली के साथ शादी की है और यह जोड़ी मीडिया के सामने कम ही दिखाई देती है। उनके दो बच्चे भी हैं।