-

कई लोगों का मानना है कि बॉलीवुड स्टार के किड्स भी फिल्म जगत में ही नाम कमाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। बॉलीवुड जगत में कई ऐसे बड़े स्टार भी हैं, जिनके बच्चों ने बॉलीवुड में आने के बजाय दूसरी फील्ड में काम करना ठीक समझा। आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी बेटियों ने बॉलीवुड में नहीं रखा कदम।
-
श्वेता बच्चन नंदा- श्वेता बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी हैं और अभिषेक बच्चन की बहन हैं। श्वेता ने निखिल नंदा से शादी की है, जो कि व्यापारी हैं।
-
रिद्धिमा कपूर- रिद्धिमा कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू सिंह की बेटी है और रणबीर कपूर की बहन हैं। रणबीर कपूर प्रोफेशनल फैशन डिजाइनर हैं और करीना कपूर से 6 दिन बड़ी हैं।
-
रिया कपूर- अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भले ही बॉलीवुड में अपना नाम कमा रही हैं, लेकिन उनकी बहन रिया कपूर बॉलीवुड से दूर हैं।
-
सुजैन खान- सुजैन संजय खान की बेटी और बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ है। एक अभिनेत्री होने के बजाय वो एक मशहूर इंटिरियर डिजाइनर हैं।
-
जाह्नवी कपूर- बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी अपनी फोटो के जरिए काफी सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है।
-
कृष्णा श्रॉफ- बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा ने बॉलीवुड में एंट्री नहीं की है, हालांकि उनकी बॉलीवुड में आने की खबरें आ रही थी।