फिल्मों में कुछ सीन्स को शूट करने के दौरान कई बार कुछ ऐसा घटित हो जाता है जिसकी कल्पना खुद एक्टर्स भी नहीं किए होते। ऐसा ही कुछ हुआ था बर्नार्डो बर्तोलुसी की फिल्म लास्ट टैंगो इन पेरिस की एक्ट्रेस मारिया श्नाइडर के साथ। फिल्म के दृश्य में रेप सीन फिल्माते वक्त एक्टर ने मारिया के साथ इतनी ज्यादती कर दी थी कि वह सेट पर ही रोने लग गईं थीं। इस बात को खुद मारिया ने अपने एक साक्षात्कार के दौरान कही थी। दरअसल साल 1972 में रिलीज हुई लास्ट टैंगो इन पेरिस की साल 2016 में इस रेप सीन को लेकर एक बार फिर मीडिया में सुर्खियां बनीं थीं। बता दें इसी समय महिलाओं के खिलाफ हो रहे यौन हिंसा को लेकर मीटू कैंपेन काफी जोर पकड़ रहा था। इसी बाबत बर्नार्डो बर्तोलुसी का एक वीडियो (2013) काफी वायरल होने लगा था जिसमें उन्होंने इस बात को कबूला था कि फिल्म लास्ट टैंगो इन पेरिस में एक्ट्रेस मारिया श्नाइडर के साथ रेप सीन शूट करते वक्त उनके साथ कुछ ज्यादा ही कर दिए थे। बता दें कि बर्तोलुसी ने फिल्म में रेप सीन मारिया के मर्जी के बगैर शूट किया था इस बात को खुद मारिया ने भी अपने एक इंटरव्यू में कही थी। उन्होंने ये भी कहा था कि यह सीन फिल्म के स्क्रिप्ट में नहीं थी। फिल्म के एक्टर ब्रान्डो और डायरेक्टर बर्तोलुसी ने इसके बारे सीन फिल्माने के ठीक पहले बताया था। और इस फिल्म में मेरे साथ रेप सचमुच में हुआ था। मारिया ने ये भी बताया था कि उस वक्त इस ज्यादती को लेकर फिल्ममेकर पर केस भी करने का मन बनाया था। हालांकि इस फिल्म को क्रिटिक्स काफी पसंद किए थे। यही वजह थी कि इसको नेशनल सोसाइटी ऑफ फिल्म क्रिटिक्स अवार्ड सहित बेस्ट एक्टर कैटगरी में न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्किल पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था। बता दें कि बर्नार्डो की पिछले साल ही मृत्यु हुई थी। -
सीन शूट करने के दौरान मारिया काफी क्रोधित हुईं थीं।
-
यह फिल्म एक बूढ़े और एक लड़की के रिश्ते पर आधारित थी।
-
मारिया ने बताया था कि ऐसी गलती करने के बाद भी बर्नार्डो ने उनसे माफी नहीं मांगी थी।
इस सीन के शूट के दौरान मारिया सिर्फ 19 साल की थीं। -
इस सीन को लेकर मीडिया की सुर्खियां तब बनीं जब महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा को लेकर मीटू कैंपेन जोर पकड़ रहा था।
