-
मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन करने वाली मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की फैन फॉलोइंग अब दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। मानुषी ने 2017 में पूरे 17 साल बाद भारत के लिए मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। वहीं अब लोग मानुषी के ये खिताब जीतने के बाद उनकी फिटनेस के भी दीवाने हो गए हैं। लोग अब ये जानना चाहते हैं कि मानुषी की फिटनेस का आखिर राज क्या है। वह क्या खाती पीती हैं कि फिजिकली इतनी फिट हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं मानुषी के पूरे डाइट प्लान के बारे में, जिसकी वजह से वह इतनी फिट हैं।
-
मानुषी का डाइट प्लान तैयार किया है उनकी न्यूट्रीशियन नमामि अग्रवाल ने। मानुषी फिट रहने के लिए एक बैलेंस डाइट को फॉलो करती हैं। वह रोजाना अपने खाने में हरी सब्जियां और फ्रूट लेती हैं।
-
हरियाणा की रहने वाली मानुषी डेली वर्कआउट करती हैं। वह हफ्ते में कम से कम चार से पांच बार वर्कआउट करती हैं।
-
मानुषी रोजाना सुबह 2-3 ग्लास पानी या गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीती हैं।
-
वह ब्रेकफास्ट में योगर्ट के साथ ओट्स या दिलिया और ताजे फल खाती हैं। इसके अलावा मानुषी 2,3 अंडों का सफेद हिस्सा, एवोकाडो, गाजर और चुकुंदर को खाना पसंद करती हैं।
-
वह लंच में 1 से 2 रोटी या एक बाउल राइस, सब्जियों की कोई डिश, चिकन, सलाद और रोटी लेती हैं।
-
शाम को मानुषी फलों से बनी स्मूदी और नट्स लेती हैं।
-
मानुषी अपना डिनर सूरज ढलने से पहले करती हैं। वह खाने में क्यूनाओ सलाद या पुलाव और चिकन या मछली और टोफू सलाद और सूप लेती हैं।
-
मानुषी को घर का बना खाना ही पसंद है। वह अपने साथ हमेशा फल रखती हैं।
-
इसके साथ ही मानुषी रोजाना 4 से 5 लीटर पानी पीती हैं। उन्हें नारियल पानी भी काफी पसंद है। (All Photo source: Instagram)
