-
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्ववी कपूर को अशुंला कपूर के साथ स्पॉट किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जाह्नवी और अशुंला बॉलीवुड डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में पहुंची। कहा जा रहा है कि श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर और अशुंला कपूर पिता बोनी कपूर के साथ ही अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ खड़े नजर आए। अशुंला को इसके पहले जाह्नवी कपूर के जन्मदिन के मौके पर स्पॉट किया गया था। जाह्नवी के जन्मदिन की सामने आई तस्वीरों में अशुंला, जाह्नवी और खुशी के साथ खुश नजर आ रही थीं। ताजा सामने आई जाह्नवी और अशुंला की फोटो को फैन्स सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। फोटोज में अशुंला, जाह्नवी कपूर के साथ हंसते हुए नजर आ रही हैं। फोटोज में जाह्नवी कपूर ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं तो वहीं अशुंला जींस-टॉप में नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं, फिल्म में जाह्ववी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी नजर आएंगे। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
तस्वीर में जाह्वी कपूर के साथ अशुंला कपूर नजर आ रही हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
जाह्नवी कपूर व्हाइट कलर के सूट में एकदम सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
मीडिया के कैमरे स्पॉट हुई बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
फोटो में अशुंला कपूर मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
अशुंला कपूर और जाह्नवी कपूर एक साथ मीडिया के कैमरे में कैप्चर हुई।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
