-
देश के मशहूर फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने अपने मुंबई वाले बंगले पर दिवाली की पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। पार्टी में शिरकत करने वालों में नुशरत भरूचा से लेकर शिल्पा शेट्टी तक मौजूद रहीं। इस पार्टी में आए लगभग सभी मेहमान पारंपरिक वेशभूषा में दिखे। खुद मनीष मल्होत्रा भी कुर्ता पायजामा में । पार्टी के अंदर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया में आई हैं। ये तस्वीरें लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। आइए डालते हैं नजर पार्टी के अंदर की इन्हीं तस्वीरों पर।
-
इस तस्वीर को शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया। तस्वीर में सोफी चौधरी, वाणी कपूर, ताहिरा कश्यप और नुशरत भरूचा भी मनीष मल्होत्रा के साथ नजर आ रही हैं।
-
ये तस्वीर भी शिल्पा शेट्टी ने ही शेयर की है। इसमें उनके पति राज कुंद्रा औऱ सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी नजर आ रही हैं।
-
इस तस्वीर को नुशरत भरूचा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाया है।
-
इस फोटो में नुशरत और एकता कपूर के बीच अच्छी बॉन्डिंग दिख रही हैं।
-
वाणी कपूर ने सोफी चौधरी के साथ ये सेल्फी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है।
-
सोफी चौधरी ने मनीष मल्होत्रा की ये फोटो शेयर करते हुए लिखा- उफ्फ तेरी अदा।
-
अर्पिता खान ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए मनीष मल्होत्रा को दिवाली की शानदार पार्टी के लिए शुक्रिया कहा।
-
करण जौहर भी मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शामिल हुए। ( फोटो- वरिंदर चावला)
