-
बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा खान की पहचान एक आइटम सांग गर्ल के रूप में है। मलाइका अब तक कई सुपरहिट आइटम सांग्स पर बेहतरीन डांस कर चुकी हैं। इसकी शुरूआत साल 1998 में आई फिल्म 'दिल से' से हुई थी। 'दिल से' का आइटम सांग 'चल छैंया छैंया' कितना लोकप्रिय हुआ था, यह बताने की जरूरत नहीं है। 'चल छैंया छैंया' के पॉपुलर होने में इसके गायक सुखविंदर सिंह, सपना अवस्थी और संगीतकार ए.आर. रहमान के अलावा मलाइका अरोड़ा और शाहरुख खान के शानदार डांस ने भी अहम योगदान दिया था। इसके बाद साल 2002 में आई फिल्म 'कांटे' में मलाइका ने 'माही वे' गाने पर डांस किया। मलाइका का बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सांग्स पर डांस करना जारी रहा और इसने उनको बॉलीवुड की टॉप आइटम सांग गर्ल के रूप में पहचान दिला दी। आइए जानते हैं मलाइका अरोड़ा खान की आइटम सांग गर्ल बनने की पूरी कहानी।
-
मलाइका का जन्म मुंबई के चेंबूर में 23 अगस्त 1973 को हुआ था।
-
मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा ने मर्चेंट नेवी में काम किया है।
-
मलाइका ने अपने कॉलेज की पढ़ाई मुंबई में जय हिंद कॉलेज से की है।
-
मलाइका अरोड़ा खान डांस होने के अलावा एक्ट्रेस, मॉडल और वीजे भी हैं।
-
मलाइका ने एम. टीवी के लिए सायरस भरूचा के साथ एंकरिंग कर काफी लोकप्रियता बटोरी थी।
-
मॉडलिंग में कदम रखने के बाद मलाइका ने कई सारे विज्ञापन भी किए।
-
एम.आर. कॉफी के लिए विज्ञापन शूट के दौरान मलाइका की मुलाकात अरबाज खान से हुई थी।
-
मलाइका और अरबाज में प्यार हुआ फिर इन्होंने साल 1998 में शादी कर ली। शादी के 18 साल बाद इनका तलाक हो गया है।
-
साल 2008 में आई फिल्म 'ईएमआई' में मलाइका एक्टिंग करती नजर आईं, लेकिन फिल्म नहीं चली।
-
साल 2010 में आई फिल्म 'दबंग' के आइटम सांग 'मुन्नी बदनाम हुई' पर मलाइका अरोड़ा के डांस ने उन्हें एक बार फिर बेहद पॉपुलर कर दिया।
-
'मुन्नी बदनाम हुई' के बाद फिल्म 'हाउसफुल' में 'अनारकली डिस्को चली' और साल 2015 में आई फिल्म 'डॉली की डोली' में 'फैशन खतम मुझ पे' जैसे आइटम नंबर्स पर मलाइका ने शानदार डांस किया।
