-

बॉलिवुड एक्टर अरबाज खान और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान का तलाक हो गया है। गुरुवार (11 मई ) को मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी। दोनों की 18 साल पुरानी शादी टूट गई।
-
दोनों ने इस साल की शुरूआत में तलाक की जानकारी दी थी। अरबाज मलाइका ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अप्लाई किया था। नियम के मुताबिक तलाक के लिए अप्लाई करने के बाद 6 महीने का परामर्श सत्र जरुरी है। दंपति अगर कोर्ट के बाहर समझौता करना चाहे तो कर सके। आपको बता दें कि तलाक की घोषणा से पहले ही मलाइका अरोड़ा खान ने अपने बेटे अरहान के साथ अरबाज खान का घर छोड़ दिया था।
हालांकि इसके बाद भी दोनों को कई बार साथ में देखा गया था। -
कुछ महीने पहले ही मलाइका अरबाज के जन्मदिन पर भी साथ देखी गई थीं।। सलमान को छोड़, पूरा खान परिवार इसमें शामिल हुआ था।
-
दोनों मालद्वीप हॉलीडे पर भी साथ देखे गए थे।
-
बुधवार को दोनों ने बेटे अरहान के साथ नवी मुंबई में आयोजित पॉपस्टार जस्टिन बीबर का कॉन्सर्ट अटेंड किया था। तलाक याचिका के बावजूद ये दोनों स्टार्स एक ही कार में वेन्यू तक पहुंचे थे।
-
मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो कोर्ट ने तलाक पर मुहर लगाते हुए कहा है कि बेटा अरहान अपनी मां मलाइका अरोड़ा खान के साथ रहेगा और उसके पिता यानी अरबाज खान को उससे कभी भी मिलने की अनुमति होगी।
गौरतलब है कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान की शादी 1998 में हुई थी। 2002 में शादी के 4 साल बाद बेटे अरहान का जन्म हुआ था। 43 साल की मलाइका अरोड़ा खान और 49 साल के अरबाज खान के बीच तलाक बॉलिवुड के लिए कोई नई बात नहीं है। कुछ साल पहले ही सुपरस्टार रितिक रोशन और सूजैन खान ने तलाक लिया था।