-
Maha Shivratri 2020: इस साल 21 फरवरी को महाशिवरात्री का पर्व मनाया जा रहा है। देश भर से शिवायलों में शिव भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। इस पावन अवसर पर कुछ लोग व्रत रखकर शिव शंभू को खुश रखने की कोशिश करते हैं तो तमाम उनके भजन-कीर्तन कर आराधना करते हैं। गणेश की तरह की उनके पिता के भी कई नाम हैं और दुनिया भर में हजारों धाम हैं। पर्वतों के राजा कहे जाने शिव में लोग अटूट विश्वास रखते हैं। इनकी महिमा का गुणगान तमाम बॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी होता आया है। बहरहाल, यहां हम आपको कुछ ऐसे एक्टर के बारे में बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने शिव की भूमिका कर अपनी अहम पहचान बनाई है और खूब नाम कमाया है। यो स्टार हैं जो अपने इस अहम किरदार के लिए हमेशा लोगों के दिलों पर राज करते रहेंगे। जानिए कौंन है रील लाइफ के भोलेशंकर।
आपको दूरदर्शन का शो ओम नमः शिवाय तो याद ही होगा, जिसमें भगवान शिव का किरदार समर जय सिंह ने निभाया था। टीवी की दुनिया में यह सबसे लोकप्रिय किरदार रहा है, जिसे लोगों का भरपूर प्यार मिला है। गांव में जब भी यह सीरियल आता था तो लोग भोलेशंकर बने समर जय सिंह को प्रणाम करने लगते थे। 1997 में यशोधन राणा भी टीवी सीरीज ओम नमः शिवाय में शिवाप्रिय की भूमिका में नजर आ चुके हैं। उस दौर में इनका नाम खूब चर्चित था। -
अभिनेता मोहित रैना लाइफ ओके के सीरियल देवों के देव महादेव में शशिशेखर की भूमिका निभाकर एक चर्चित चेहरा बने। इस शो के जरिए मोहित पर भगवान की ऐसी कृपा हुई कि उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लोग मोहित की भूमिका को अब भी याद करते हैं।
-
माइथोलॉजिकल शो गणेश लीला में मुकेश सोलंकी ने महाकाल का किरदार निभाया था।
-
जी टीवी के शो नीली छतरी वाले में हिमांशू सोनी भी त्रिलोकेश के किरदार में दिख चुके हैं और लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण करने अवतरित होते हैं। हिमांशू जीटी के शो बुद्ध और द्वारिकाधीश में भी अपनी देव अवतार में नजर आ चुके हैं।
टीवी सीरियल सिया के राम में रोहित बख्शी ने महेश्वर का रोल प्ले किया था। इसके अलावा वह अर्धांगिनी में भी शिव की भूमिका कर चुके हैं। -
क्या हाल मिस्टर पांचाल में कुशाल पंजाबी ने महादेव की भूमिका की थी।
जय जय शिव शंकर टीवी शो में संतोष शुक्ला ने भी शिव बनकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस शो के जरिए संतोष लोगों के जहन में हमेशा के लिए बस गए हैं। टीवी सीरियल महाकाली अंत की आरंभ में सौरभ राज जैन भी भगवान भोले का रोल प्ले कर चुके हैं। उन्हें महाभारत में श्रीकृष्ण की भूमिका कर लोकप्रियता मिली थी।
