-
टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं मौनी रॉय इन दिनों शोहरत की बुलंदियों पर हैं। मौनी की बैक टू बैक फिल्में आ रही हैं। अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड से बड़े पर्दे पर एंट्री मारने वालीं मौनी रॉय मंझे हुए कलाकारों के साथ फिल्में कर रही हैं। फिल्मों के साथ ही वह सोशल मीडिया में भी खूब एक्टिव हैं। आए दिन वह अपनी तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मौनी ने ब्लैक ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। ये तस्वीरें उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। (All Pics: Mouni Roy Instagram)
-
मौनी इन दिनों अपनी फिल्म मेड इन चाइना के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
-
हाल ही में फिल्म का एक गाना 'ओढ़नी' रिलीज हुआ है। गाना काफी पसंद किया जा रहा है।
-
मेड इन चाइना में मौनी रॉय के साथ एक्टर राजकुमार राव नजर आएंगे।
-
मेड इन चाइना के बाद मौनी रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में दिखेंगी। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
-
मौनी ने टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' से अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद वह 'नागिन' के किरदार से काफी लोकप्रिय हो गईं। इस सीरियल के बाद उन्हें फिल्में ऑफर होने लगीं। अब मौनी फिल्मों पर ही ज्यादा फोकस कर रही हैं।