-
टीवी से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाली मौनी रॉय के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। एक के बाद एक उन्हें फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। मौनी बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के साथ फिल्में पा रही हैं। इन दिनों मौनी अपनी आने वाली फिल्म मेड इन चाइना के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होगी। हालांकि मौनी और फिल्म के एक्टर राजकुमार राव दोनों लगभग महीना भर पहले से ही फिल्म के प्रमोशन में जुट गए हैं। ऐसे ही एक प्रमोशनल ईवेंट में मौनी व्हाइट साड़ी में पहुंची। व्हाइट कलर उनके चेहरे के ग्रेस में चार चांद लगा रहा था। (All Pics: Mouni Roy Instagram)
-
इस वाइट साड़ी को मौनी रॉय ने हेवी वर्क वाली हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ टीमअप कर पहना था।
-
मौनी का यह नो एक्सेसरी और लाइट मेकअप लुक उन पर काफी सूट कर रहा था।
-
मौनी रॉय पर सफेद रंग काफी जचता है। इस बात की गवाही उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर पड़ी तस्वीरें देती हैं।
-
मौनी की फिल्म मेड इन चाइना का ट्रेलर देख फिल्म एनलिस्ट्स ने अंदाजा लगाया है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी।
-
मौनी इसके बाद रणवीर सिंह के साथ ब्रह्मास्त्र में दिखेंगी। अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म में आलिया भट्ट भी हैं।