-
बिग बॉस सीजन 9 और एमटीवी के शो स्प्लिट्स विला के विनर प्रिंस नरूला और टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी की इंगेजमेंटम सेरेमनी हो गई है। इस बात की जानकारी दोनों ने अपने-अपने सोशल एकाउंट पर बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर कर दी है। पहले प्रिंस ने युविका के साथ रिंग दिखाते हुए एक तस्वीर शेयर की, जिस पर उन्होंने बेहद ही प्यारा कैप्शन लिखा। प्रिंस ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा 'मेरी लाइफ में आने के लिए थैंक यू…तुम हमेशा के लिए मेरी हो..इसके बाद ही उन्होंने युविका को लिखा..एक और बात मेहंदी लगाके रखना..डोली सजा के रखना..लेने तुझे ऐ गोरी आएगा तेरा तेरा प्रिंस'
-
रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए कुछ टिप्स आपके काम आ सकते हैं।
-
बता दें कि दोनों की सगाई की गोसिप पहले भी वायरल हो चुकी है लेकिन उस वक्त ऐसा नहीं हुआ था। जब दोनों ने सगाई की तो फैंस को तुरंत इनफोर्म भी किया है।
युविका ने अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'ओम शांति ओम'(2007) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने तब्बू की फिल्म 'तो बात पक्की है' और 'शौकीन' में भी काम किया है। वहीं प्रिंस की बात करें तो वे 'बिग बॉस 9', MTV 'रोडीज X2' और 'स्प्लिट्स विला-8' के विनर भी रहे हैं। दोनों की शो के अंदर काफी बनती थी। प्रिंस का दिल युविका की खूबसूरती पर आया था। वहीं सीजन 9 में ज्यादातर कपल इंगेज्ड थे सिर्फ युविका और प्रिंस की सिगंल स्टेटस को एंजॉय कर रहे थे। यही वजह है कि शो में इन दोनों की दोस्ती भी गहरी होती गई और बाद में दोनों एक दूसरे बेहद पसंद करने लगे। -
युविका और प्रिंस की मुलाकात बिग बॉस के सेट पर हुई थी। दोनों ने सीजन 9 में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। तब दोनों एक दूसरे से अंजान थे।
-
धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के इतने करीब आ गए अब जल्द ही शादी करेंगे।
-
प्रिंस युविका को बेहद प्यार करते हैं। जैसा कि इस तस्वीर में साफ दिख रहा है, जिसमें वह युविका के जूते की लेस को बांध रहे हैं।
-
प्रिंस का दिल युविका की खूबसूरती पर आया था। युविका की स्माइल को देखकर प्रिंस उन्हें दिल दे बैठे थे।