-
रियलिटी शो लॉक अप (Lock Upp) के विनर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी गर्लफ्रेंड का नाम नाजिल (Nazil) है और लॉक अप खत्म होने के बाद दोनों को कई बार साथ में देखा गया है। अब कपल फिर से रोमांटिक अंदाज में नजर आया है और खुद मुनव्वर ने पहली बार नाजिल संग तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने खूबसूरत शायरी भी लिखी है।
-
इस शायरी में मुनव्वर ने नाजिल की आंखों को महफिल को रोशन करने वाला चिराग बताया है।
-
मुनव्वर और नाजिल को लॉप अप खत्म होने के बाद एक पार्टी में देखाा गया था। उसके बाद नाजिल का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए भी दोनो की रोमांटिक तस्वीरें सामने आई थीं।
-
इसके बाद दोनों को कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ की स्क्रीनिंग पर भी देखा गया था।
-
नाजिल ने भी मुनव्वर संग तस्वीरें शेयर की हैं और मुनव्वर को दिल की रौनक बताया है।
-
बता दें कि मुनव्वर ने लॉक अप में रहते हुए यह खुलासा किया था कि वह शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है।
-
हालांकि उनका तलाक का केस चल रहा है इसलिए उन्होंने उस बारे में ज्यादा बात करने से मना कर दिया था। इसी शो में अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर के बीच भी काफी नजदीकियां देखने को मिली थीं। (All Photos: Munawar Faruqui/Nazil Instagram)