-
साल 2017 खत्म होने जा रहा है। साल खत्म होते होते कई सितारें ऐसे हैं जो सिंगल से मैरिड स्टेटस पा चुके हैं। इन सितारों में बड़े पर्दे के सितारें, खिलाड़ी और दूसरे सेलिब्रिटी तो हैं ही साथ ही छोटे बड़े की बड़ी हीरोइन्स भी हैं। जहां एक तरफ कुछ हीरोइनों ने खूब गाजे बाजे के साथ शादी की तो वहीं कुछ ने बेहद शांति और सादगी के साथ गुपचुप तरीके से। आगे के स्लाइड्स में देखिए, वो टीवी एक्ट्रेस जो साल खत्म होते होते सिंगल नहीं रही…
-
साथ निभाना साथिया की सोना यानि रशमी सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड अजय श्रीवास्तव केसाथ इस साल फरवरी में शादी की। अजय स्टार प्लस चैनल से जुड़े हैं।
-
सब को शो एफआईआर से पहचान बनाने वाली कविता कौशिक ने अपने बॉयफ्रेंड रोनित विश्वास के इस साल जनवरी में शादी की। केदारनाथ मंदिर में संपन्न हुई इस शादी में बेहद कम करीबी लोग ही सम्मलित हुए थे।
-
मशहूर कॉमेडिएन भारती ने अपने बॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाच्या के साथ इस साल नवंबर में शादी कर ली। गोवा में हुई इस शादी में टीवी के कई बड़े चेहरे पहुंचे थे।
चक्रवर्ती सम्राट अशोक से पहचान बनाने वाली सौम्या सेठ ने इस साल 15 जनवरी को अरुण कपूर के साथ शादी की। सौम्या की शादी के सारे फंक्शन अमेरिका में रखे गए थे। -
रिश्तों का सौदागर – बाजीगर शो में एक साथ नजर आ चुके हैं ईशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने 28 नवंबर को मुंबई के इस्कान मंदिर में चुपचाप शादी कर ली। उनकी शादी की जानकारी मीडिया को तब हुई जब उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इस बारे में बताया।
-
नागार्जुन शो स्टार पूजा बनर्जी तैराक संदीप सैजवाल के साथ शादी इस साल फरवरी में शादी की।
-
गंगा की जाह्नवी अपने बॉयफ्रेंड जयदीप के साथ इस साल जनवरी में शादी के बंधन में बंध गई। ये शादी इस कदर सीक्रेट रखी गई थी कि सबको इसके बारे में करीब महीने भर बाद पता चला।
-
उड़ान स्टार गिन्नी विरदी ने अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड परमिंदर सिंह के साथ जनवरी 1 2017 को शादी के बंधन में बंध गई। उनकी शादी में पूरी उड़ान टीम शामिल हुई।
मेरी आशिकी तुम से ही के कपल स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता ने इस साल नवंबर 23 को शादी कर ली।