-
Vijaypath (1994)
पहली बार अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी फारूक सिद्दीकी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘विजयपथ’ में नजर आई थी। दोनों की जोड़ी को दर्शको ने खूब प्यार दिया और यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। -
Haqeeqat (1995)
इसके बाद अजय और तब्बू की जोड़ी फिल्म ‘हकीकत’ में नजर आई। यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी। -
Thakshak (1999)
फिल्म ‘तक्षक’ में अजय देवगन ने ईशान कुमार सिंह और तब्बू ने सुमन का किरदार निभाया था। यह फिल्म फ्लॉप हो गई। -
Drishyam (2015)
लगभग 16 साल के लंबे गैप के बाद अजय और तब्बू फिल्म ‘दृश्यम’ में साथ नजर आए। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर थी। -
Fitoor (2016)
फिर इन दोनों की जोड़ी को फिल्म फितूर में देखा गया। दोनों इस फिल्म में छोटे रोल में दिखाई दिए। मगर यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी। -
Golmaal Again (2017)
फिल्म गोलमाल अगेन में अजय देवगन और तब्बू के कॉमेडी भरे अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। -
De De Pyaar De (2019)
फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ में अजय देवगन और तब्बू की केमिस्ट्री ने एक बार फिर से पर्दे पर कमाल कर दिखाया। यह फिल्म भी हिट हुई थी। -
Drishyam 2 (2022)
फिल्म ‘दृश्यम 2’ अजय देवगन के करियर के लिए संजीवनी साबित हुई थी। इस फिल्म में भी तब्बू और अजय की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। -
Bholaa (2023)
हाल ही में अजय और तब्बू की फिल्म ‘भोला’ रिलीज हुई है। 100 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म 6 दिन की कमाई के बाद 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। भारी भरकम बजट को देखते हुए इस कमाई को औसत ही कहा जा सकता है। अब आने वाला वक्त ही बताएगा कि यह फिल्म फ्लॉप होगी या हिट। -
Untitled Neeraj Pandey Film (2023)
आप को बता दें, इस साल अजय और तब्बू की एक और फिल्म आने वाली है। यह फिल्म 16 जून को रिलीज हो सकती है।
