-

Natural Hair Highlighter : बालों को कलर करने का फैशन ट्रेंड में है। हाइलाइट हेयर देखने में बहुत खूबसूरत लगते हैं, लेकिन केमिकल यूज होने से बाल बहुत तेजी से खराब होते हैं। इसलिए बालों को अगर आप नेचुरल तरीके से रंगना या हाइलाइट करना चाहते हैं तो आपके लिए ये खबर बहुत काम की है। बालों को नुचरली आसानी से कई रंग के शेड दिए जा सकते हैं। कम खर्च में आप बालों को कलर भी कर सकते हैं और बालों की समस्याओं से बच भी सकते हैं। कैसे? आइए बताएं।
-
बालों को नेचुरल तरीके से रंगने के लिए हिना, कच्ची हल्दी, कॉफी पाउडर, गुड़हल के फूल, चुंदर या फूड कलर का प्रयोग किया जा सकता है।
-
बालों को बरगंडी रंग देने के लिए आप धुले ही बालों में मेहंदी में चुकंदर का रस मिला कर हफ्ते में दो बार लगाएं।
-
अगर आपके बालों में हिना का रंग लाल नजर आता है तो आप इसमें कच्ची हल्दी का रस मिलाएं। इससे बाल ब्राउनिश रेड बन जाएंगे।
-
अगर आपको अपने बालों में लाइट ब्राउन कलर चहिए तो आप नींबू का रस बालों में जितना हो सके लगाएं। क्योंकि नींबू नेचुरल ब्लीच का काम करता है।
-
अगर आप बालों में कोई खास रंग चाहते हैं तो कंडिशनर में फूड कलर मिक्स कर लगा सकते हैं।ये प्रक्रिया आपको कई बार दोहरानी होगी।
-
अगर आपके बाल सफेद हैं और आप हिना लगाते हैं तो उसमें आधी मात्रा इंडिगो पाउडर की मिला लें। इससे बाल काले होंगे।
-
अगर आपको बॉलां में ऑरेंज रंग चाहिए तो बालों में आप मेंहदी लगाएं। साथ ही इस मेहंदी में आप कॉफी पाउडर आधी मात्रा में मिला दें। रात भर छोड़कर अगले दिन इसे लगा लें।
-
गुड़हल का फूल भी नेचुरल बरगंडी रंग देता है। इसके लिए आप बालों में गुड़हल के फूल को पीस कर लगाएं। ये प्रक्रिया आपको हफ्ते में दो बार करनी होगी।
-
यदि बालों में आपको फास्ट कलर यानी नीला, हरा आदि रंग चाहिए तो इसके लिए आप कंडिशनर या दही में फूड कलर मिक्स कर लगाएं। बालों में रंग के लिए आपको कई दफा इसे दोहराना होगा।