-
मुंबई में इन दिनों लेकमी फैशन वीक 2018 का आयोजन किया जा रहा है। शो में अब तक कई फेमस फैशन डिजाइनर अपने कलेक्शन को पेश कर चुके हैं। वहीं शनिवार को रैंप पर सैफ अली खान, सुष्मिता सेन, दिशा पाटनी, करण जौहर, तमन्ना भाटिया जैसे कई सितारों का जलवा देखने को मिला। शुक्रवार ये सभी सेलेब रैंप पर अपने अलग स्टाइल में दिखाई दिए। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में निर्माता-निर्देशक करण जौहर रहे। उनका स्टाइल यहां सबसे हटके रहा। शो में सुष्मिता और दिया मिर्जा ट्रेडीशनल अवतार में दिखाई दीं। लेकमी फैशन वीक पिछले कुछ दिनों से चल रहा है। इस दौरान अब तक कई सेलेब अपने फैशनेबल अंदाज में रैंप पर नजर आ चुके हैं।
-
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान रैंप पर काले स्टाइलिश कुर्ते में दिखाई दिए। वह फैशन डिजाइनर शांतनु निखिल के लिए रैंप पर आए।
-
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन रैंप पर बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने पीच कलर का लहंगा पहना था। वह पूरी तरह से ट्रेडीशनल अंदाज में दिखाई दीं।
-
एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी भी यहां खूबसूरत पीच कलर के लहंगे में रैंप पर आईं। वह हमेशा की तरह नेचुरल ब्यूटी लग रही थीं।
-
एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने रैंप पर रैड और पिंक ड्रैस पहना।
-
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया रैंप पर पिंक और गोल्डन लहंगे में नजर आईं। रैंप पर उनका स्टाइल काफी अलग लगा।
-
मुन्ना माइकल फेम निधि अग्रवाल लाइट पिंक लहंगे में खूबसूरत नजर आईं। वह डिजाइनर सोलका सुधाकर के लिए रैंप रप उतरीं।
-
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दिया मिर्जा रैंप पर अपने ट्रेडीशनल अंदाज में नजर आईं। उन्होंने गोल्डन साड़ी पहनी थीं।
-
एक्ट्रेस दिशा पाटनी फैशन वीक में बेहद ग्लैमरस अंदाज में दिखीं। उन्होंने फ्रिल गाउन पहना था। (All Photo Source: Instagram)
