-
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन लेकमी फैशन वीक 2018 के मंच पर नजर आईं। इस दौरान कृति सेनन ने रैंप पर वॉक किया। कृति शो में ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं । लेकमी फैशन वीक में कृति ने पीच कलर का लहंगा चोली पहन कर रैंप पर एंट्री मारी। डिजाइनर तरुण ताहिलियानी के इस ड्रेस में कृति बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं शो में बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी रैंप वॉक करते नजर आए। सोनाक्षी ने इस दौरान ब्लैक एंब्रॉइडरी जैकिट और फ्लूड पैंट पहनी हुई थी। वहीं करण जौहर ब्लैक और सिल्वर ब्लेजर में नजर आए। पांच दिन चलने वाले लेकमी फैशन वीक 2018 में बॉलीवुड के और भी कई सितारे दिखाई दिए। शो में एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी रैंप वॉक किया। वहीं तापसी पन्नू, कलकी, शादिर कपूर और मीरा राजपूत ने भी रैंप वॉक किया। देखें तस्वीरें:-
-
डिजाइनर तरुण ताहिलियानी द्वारा डिजाइन लहंगे में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन
-
लेकमी फैशन वीक 2018 के रैंप पर वॉक करती हुईं यामी गौतम
-
यामी गौतम ने वॉक करते समय व्हाइट एंड ब्लैक सारी पहनी हुई थी।
-
सोनाक्षी सिन्हा ने रैंप वॉक करते समय ब्लैक एंब्रॉइडरी जैकिट और फ्लूड पैंट पहनी हुई थी।
-
इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा के साथ करण जौहर भी नजर आए।
-
करण जौहर ने ब्लैक और सिल्वर ब्लेजर पहना हुआ था।
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्की भी रैंप पर वॉक करती हुई नजर आईं। लेकमी फैशन वीक में कल्की ने गोल्डन लहंगा पहना हुआ था।
-
शो में तापसी पन्नू ने भी रैंप वॉक किया। इस दौरान तापसी ने ब्लैक लॉन्ग मैक्सी ड्रेस पहनी हुई थी।
-
इससे पहले शाहिद और मीरा भी लेकमी फैशन वीक 2018 में पहली बार साथ रैंप वॉक करते नजर आए।
-
-
-
-
