-
बॉलीवुड के कई जाने-माने चेहरे Lakme Fashion Week 2018 में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने पहुंचे। वहीं टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी लेकमी फैशन वीक में नजर आईं। इतना ही नहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस हिना खान ने Lakme Fashion Week 2018 में रैंप वॉक भी किया। बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट हिना खान ने इस दौरान ब्लू फ्लोरल स्कर्ट और स्काय ब्लू नॉक टॉप पहना हुआ था। कर्ली हेयर में हिना खान एक दम परी जैसी लग रही थीं। हिना ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। वहीं रैंप वॉक करते वक्त हिना की कुछ और तस्वीरें भी सामने आई हैं। रैंप वॉक करते हुए हिना का एक वीडियो भी खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में हिना खान कॉन्फिडेंस के साथ रैंप वॉक करती हुईं दिखाई दे रही हैं। वहीं स्टेज पर हिना का चुलबुला अंदाज भी देखने को मिला।
-
लेकमी फेशन वीक के दौरान हिना खान ने रैंप वॉक भी किया।
-
हिना को इससे पहले बिग बॉस सीजन 11 के शो में देखा गया था।
-
इस शो के बाद से हिना की पॉपुलेरिटी में और बढ़ौतरी हुई।
-
वहीं हिना अब लेकमी फैशन वीक में कॉन्फिडेंस के साथ रैंप पर चलती दिखीं।
-
रैंप पर हिना का चुलबुला अंदाज भी देखने को मिला।
-
बिग बॉस सीजन 11 में हिना को सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल किया गया था।
-
शो में हिना पॉ़पुलर एक्ट्रेस में से एक थीं। घर में उनका सीधा-सीधा मुकाबला एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे से था।
-
हालांकि शो की विनर शिल्पा शिंदे ही रहीं।
-
-
-