-
Naga Chaitanya: नागा चैतन्य पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया है। हालांकि उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। हाल ही में नागा ने अपने पहले प्यार और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को लेकर कई बातें बताई हैं।
-
नागा चैतन्य ने साल 2017 में साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ से शादी की थी। 2021 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए।
-
हाल ही में नागा चैतन्य ने पिंकविला को दिये एक इंटरव्यू में बताया कि उनका पहला प्यार बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन थीं। उन्हें सुष्मिता पर क्रश था।
-
बकौल नागा चैतन्य उन्होंने सुष्मिता से मुलाकात के बाद उन्हें भी यह बात बताई थी। सुष्मिता नागा की बात सुन हंसने लगी थीं।
-
नागा से जब पूछा गया कि वह किस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ फिल्म करना चाहेंगे तो उन्होंने बताया कि उन्हें करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा की अदाकारी लाजवाब लगती है।
-
कैटरीना कैफ के बारे में नागा ने कहा कि वह बेहद सुंदर हैं। उनकी सुंदरता उन्हें बहुत आकर्षित करती है।
-
बता दें कि नागा साउथ सिनेमा के सुपरस्टार हैं। नागा दिग्गज एक्टर नागार्जुन के बेटे हैं।
-
सामंथा से तलाक के बाद नागा इन दिनों एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के काफी करीब हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है।