-
करण जौहर का चर्चित टॉक शो कॉफी विद करण इस बार ओटीटी पर आ रहा है। अक्षय कुमार से सामंथा रुथ जैसे एक्टर्स इस सीजन में करण के मेहमान बन चुके हैं। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में कौन-कौन से फिल्मी सितारे शो में नजर आएंगे:
-
ईशान खट्टर ने सोशल मीडिया में कुछ तस्वीरें शेयर कर बताया है कि वह जल्द कॉफी विद करण में आने वाले हैं। (Photo: Ishaan Khatter/Instagram)
-
तस्वीरें शेयर करते हुए ईशान ने लिखा- “Koffee date with __ ☕️ #KoffeeWithKaranSeason7.” (Photo: Ishaan Khatter/Instagram)
-
हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि ईशान किसके साथ शो का हिस्सा बनेंगे। (Photo: Ishaan Khatter/Instagram)
-
कुछ दिनों पहले करीना कपूर ने भी शो में शामिल होने की बात कही थी। (Photo: Kareena Kapoor Khan/Instagram)
-
करीना ने लिखा था- I like my Koffee black (Photo: Kareena Kapoor Khan/Instagram)
-
करीना कपूर करण के शो में अपने लाल सिंह चड्ढा के कोस्टार आमिर खान के साथ पहुंचेंगी। (Photo: Kareena Kapoor Khan/Instagram)
-
हाल ही में रिलीज हुए शो के प्रोमो से पता चलता है कि अनिल कपूर और वरुण धवन भी बतौर गेस्ट नजर आएंगे। (Photo: Screengrab)
-
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी भी शो में साथ दिखेंगे। (Photo: Screengrab)
-
फिल्मों में एक साथ डेब्यू करने वाले टाइगर श्रॉफ औप कृति सेनन करण जौहर के शो में भी साथ डेब्यू करेंगे। (Photo: Tiger Shroff, Kriti Sanon/Instagram)