-
आजकल बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ ही कई चाइल्ड आर्टिस्ट भी चर्चा में हैं। टीवी सीरियल 'जोधा-अकबर', 'मेरी आवाज ही मेरी पहचान है' और 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले नन्हे कलाकार अयान जुबैर रहमानी इन दिनों स्टार भारत के सीरियल 'चंद्रशेखर' को लेकर चर्चा में हैं। सीरियल में एक साधारण युवा लड़के चंद्रशेखर से एक क्रांतिकारी बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा। शो 12 मार्च से रात 10 बजे स्टार भारत पर प्रसारित हो रहा है। अयान जुबैर रहमानी के पिता जुबैर रहमानी भी एक एक्टर हैं। अयान ने अभिनय की शिक्षा अपने पिता से ही ली है। अयान की बड़ी बहन जन्नत जुबैर रहमानी भी टीवी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। अयान की बहन जन्नत कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'तू आशिकी' में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। अयान ने साल 2013 में प्रसारित होने वाले जोधा-अकबर से टीवी जगत में डेब्यू किया था। अयान के फेवरेट बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और रणवीर सिंह हैं। इसके साथ ही उन्हें हॉलीवुड फिल्म हैरी पॉटर की सीरीज देखना बेहद पसंद है। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम ayaan_zubair_12)
-
एकता कपूर के शो 'चंद्रनंदनी' में अयान ने बिंदुसार के बचपन की भूमिका में निभाई थी। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम ayaan_zubair_12)
-
अयान जुबैर रहमानी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा – पहली बार घोड़े की सवारी कर रहा हूं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम ayaan_zubair_12)
-
अयान ब्लैक कलर की टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम ayaan_zubair_12)
-
व्हाइट कलर की जैकेट और ब्लू कलर की जींस में अयान पोज देते हुए। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम ayaan_zubair_12)
-
अयान जुबैर रहमानी पेड़ पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। अयान ने व्हाइट कलर की धोती और ब्राउन कलर की शर्ट पहन रखी है। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम ayaan_zubair_12
-
व्हाइट कलर की ड्रेस में अयान जुबैर रहमानी फुटबॉल के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम ayaan_zubair_12)