-
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पिछले कुछ दिनों से विवादों में घिरे हुए हैं। यहां तक कि उनका करियर भी दांव पर लगा हुआ है। शमी पर उनकी पत्नी ने यौन उत्पीड़न से लेकर घरेलू हिंसा जैसे आरोप लगाए हैं। यह मामला उस वक्त से ज्यादा गंभीर हो गया, जब उनकी पत्नी हसीन जहां ने शमी पर मैच फिक्सिंग का गंभीर आरोप लगाया। इन आरोपों के साथ हसीन ने एक पाकिस्तानी लड़की अलिश्बा का नाम लिया, जो हसीन के मुताबिक शमी तक पैसे पहुंचाने का काम करती थी। हालांकि, अब अलिश्बा ने मीडिया के सामने आकर हसीन जहां के आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने शमी को एक बेहतरीन इंसान बताते हुए कहा कि वो कभी भी अपने देश के गद्दारी नहीं कर सकते हैं। वह शमी की फॉलोअर है और बतौर खिलाड़ी उन्हें पसंद करती हैं। अलिश्बा ने कहा कि शमी एक बेहतर इंसान है। भारतीय क्रिकेटर का एक पाकिस्तानी फैन द्वारा किया गया सपोर्ट वाकई में अच्छी बात है। चलिए, आज हम आपको इस पाकिस्तानी फैन के बारे में बताते हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
दरअसल, मोहम्मद शमी का बचाव करने वाली उनकी पाकिस्तानी दोस्त अलिश्बा का पूरा नाम अलिश्बा यूसुफ है, जो पेशे से वीजे और एक्ट्रेस हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
अलिश्बा यूसुफ का जन्म 16 सितंबर, 1985 को कराची में हुआ था। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
31 वर्षीय अलिश्बा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2010 में बतौर वीजे आग टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'चांद पे दस्तक' से की थी। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
अलिश्बा के पिता पाकिस्तानी हैं, जबकि मां अफगानिस्तान मूल की हैं। वह 4 बहनें है।, उनकी 2 बहनें स्यारा यूसुफ और पलवाषा यूसुफ की गिनती जानी-मानी मीडिया हस्तियों में होती है। उनकी बड़ी बहन रुकय्या का निधन कैंसर के चलते साल 2013 में हो गया था। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
अलिश्बा ने साल 2009 में रय्यान दुर्रानी नामक शख्स से शादी की थी। रय्यान मास्टरशेफ पाकिस्तान के सीजन एक में नजर आ चुके हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
अलिश्बा ने मार्च 2015 में एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम इल्याना है। उनका पूरा परिवार कराची में रहता है। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
