-
बॉलीवुड में बतौर एक्शन हीरो अपनी पहचान बनाने वाले जॉन अब्राहम का घर इतना आलीशान है कि देखकर हर किसी के होश उड़ जाए। उन्होंने अपना घर भी कुछ ऐसा ही बनवाया है जो बाहर से सिंपल लेकिन अदंर से आलीशान और क्लासी है। 'एशियन पैंट्स' के एक एपिसोड में जॉन अब्राहम ने अपने घर के बारे में बताया है। उनका कहना है कि आपका घर आपके चरित्र के बारे में बताता है, आपका घर बतात है कि आप कौन हैं और क्या है। करीब 5000 स्क्वायर फीट में फैले जॉन के लैविश डुप्लेक्स का नाम 'विला इन द स्काई' है। चलिए आज हम आपको जॉन अब्राहम के आलीशान घर की कुछ तस्वीरें बताते हैं।
-
जॉन अब्राहम के 'विला इन द स्काई' को उनके पिता की फर्म और भाई एलन ने डिजाइन किया है, जिसमें में दो फ्लोर हैं।
इस घर को बनाने में करीब 14 महीने का समय लगा था, घर के ठीक सामने समुद्र का खूबसूरत नजारा इसे और भी खूबसूरत बनाता है। -
आलीशान लीविंग रूम जॉन अब्राहम का लीविंग रूम कुछ ऐसा है जहां से इतने स्टाइलिश तरीके से सीढियां भी दी गई है।
-
जॉन का कहना है लोग समझते हैं फुटबॉल, कार चलाना और साइकिल चलाना उनका उनका फेवरेट गेम है।
-
उन्होंने बताया कि उनका फेवरेट गेम चेस है। जॉन के पास एक चेस बोर्ड है जो उन्हें खुद भारत के विश्व प्रसिद्ध चेस प्लेयर विश्वनाथन आनंद ने गिफ्ट किया था।
-
जॉन अब्राहम को साउंड काफी पसंद है।
-
उनके घर में करीब 52 स्पीकर्स लगे हुए हैं।
जॉन अब्राहम के घर का डायनिंग एरिया काफी शानदार है। उनका मानना है कि डायनिंग एरिया प्रकृति के करीब होना चाहिए। -
उनकी डायनिंग टेबल एक पेड़ से तैयार की गई है।
-
यह जॉन का वार्डरॉब है, जो उनके लिए काफी खास जगह।
-
इस वार्डरॉब में एक्सपेंसिव हेलमेट्स का कलेकशन है और हेलमेट पर मशहूर बाइकर्स के साइन हैं।
-
जॉन ने अपने शानदार घर में खुद का जिम तैयार किया हुआ है, जहां वह सबसे ज्यादा समय बिताते हैं।
-
उनके घर का बेडरूम भी काफी शानदार है।
-
जॉन अब्राहम के वॉशरूम का इंटीरियर भी काफी अच्छा है।
-
शानदार टेरिस और टेरिस से समुद्र का नजारा, वाकई में इससे अच्छे घर की कल्पना शायद ही कोई कर पाए।
