-
फिल्म दर फिल्म एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हाड़ी अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाती जा रही हैं। पिंक और उरी जैसी नेशनल अवार्ड विनिंग फिल्म में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने वालीं कीर्ति कुल्हाड़ी इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं। रिभु दासगुप्ता निर्देशित फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में कीर्ति ब्रिटिश पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में कीर्ति के साथ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी हैं। हाल ही में कीर्ति ने अपनी लव स्टोरी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि आखिर कैसे उनकी और एक्टर साहिल की शादी हुई।( All Pics: Kirti Kulhari)
-
कीर्ति हाल ही में एक चैट शो में पहुंची थीं। वहीं उन्होंने बताया कि एक प्रोजेक्ट के दौरान उनकी और साहिल की मुलाकात हुई थी।
-
जाते समय कीर्ति और साहिल दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया।
-
लोकिन 5 साल तक ना तो कभी कीर्ति ने साहिल को फोन किया और ना ही कभी साहिल ने कीर्ति से बात की।
-
5 साल बाद दोनों की मुलाकात फिर से किसी ईवेंट में हुई। ईवेंट खत्म हुआ तो साहिल ने फिर से कीर्ति का नंबर मांगा।
-
इस बार साहिल को नंबर देते हुए कीर्ति ने कहा कि सिर्फ फोन नंबर ही लोगे या फिर कभी बात भी करोगे।
-
इसके बाद दोनों का फोन पर बात करना शुरू हुआ और दोनों के बीच प्यार पनपने लगा।
-
आगे चलकर कीर्ति और साहिल ने शादी रचा ली औऱ आज खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रहे हैं।
-
कीर्ति फिल्मों के साथ ही वेब सीरीज में भी काम कर रही हैं। हाल ही में वह The family Man में मनोज वाजपेयी के साथ नजर आई थीं।
