-
विनोद खन्ना के तीसरे बेटे साक्षी खन्ना इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल खबर है कि वह भी अपने पिता की तरह संन्यास ले रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साक्षी ने छोटी सी उम्र में ही अपना करियर छोड़ ओशो आश्रम का रुख कर लिया है। विनोद खन्ना भी अपने करियर को पीक पर छोड़ कर ओशो की शरण में चले गए थे और संन्यासी बन गए थे। साक्षी असिस्टेंट डायरेक्टर के अलावा उभरते हुए कलाकार भी थे। आइए जानते हैं कैसा रहा है साक्षी खन्ना का अब तक का जीवन। (All Pics: Sakshi Khanna Instagram)
-
साक्षी विनोद खन्ना का दूसरी पत्नी कविता के बेटे हैं। विनोद खन्ना और कविता ने साल 1990 में शादी की थी।
-
साक्षी उभरते हुए कलाकार थे और खबर ये भी थी कि संजय लीला भंसाली उन्हें अपनी फिल्म में लॉन्च करने वाले हैं।
-
साक्षी ने बाजी राव मस्तानी में संजय लीला भंसाली को असिस्ट भी किया है। साक्षी इस फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर थे।
-
कुछ साल पहले साक्षी को मुंबई की एक रेव पार्टी से अरेस्ट किया गया था। आरोप था कि उन्होंने पार्टी में ड्रग्स ली थी।
-
साक्षी पूनम पांडे संग अपने अफेयर को लेकर भी काफी चर्चित हुए थे। पूनम पांडे अपने बोल्ड वीडियोज के लिए पॉपुलर हैं।
