-
साउथ के एक्टर्स की स्टारडम इन दिनों बढ़ती जा रही है। उनके स्टारडम का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि साउथ के कई सुपरस्टार्स ऐसे हैं जिनके इंस्टाग्राम पर कई मिलियन फॉलोअर्स हैं लेकिन वह खुद 7 से भी कम लोगों को फॉलो करते हैं। केजीएफ 2 (KGF 2) स्टार यश (Yash) की ही बात करें तो यश के इंस्टाग्राम पर 10.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं लेकिन वह खुद महज दो ही लोगों को फॉलो करते हैं और इन दो में से एक उनकी पत्नी राधिका पंडित हैं।
-
फिल्म आरआरआर में अपनी अदाकारी से तारीफें बटोरने वाले जूनियर एनटीआर को इंस्टाग्राम पर 4.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं लेकिन वह खुद किसी को भी फॉलो नहीं करते हैं।
-
सूर्या अब तक कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। वह केवल 5 लोगों को फॉलो करते हैं जिनमें से एक उनकी पत्नी हैं जबकि सूर्या के 4.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
-
अल्लू अर्जुन को इंस्टाग्राम पर 18.4 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं लेकिन वह खुद सिर्फ अपनी पत्नी को ही फॉलो करते हैं।
-
रवि तेजा भी सिर्फ पांच ही लोगों को फॉलो करते हैं। हालांकि उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या 1.4 मिलियन है।
-
सुपरस्टार विजय सेतुपति को 5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और वह महज 7 लोगों को ही फॉलो करते हैं।
-
विजय देवरकोंडा के इंस्टाग्राम पर 15.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं लेकिन वह खुद किसी को भी फॉलो नहीं करते। (All Photos: Social Media)