-
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक करिश्मा कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अपनी गजब की खूबसूरती और डिफरेंट स्टाइल से करिश्मा हर पार्टी में सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं। इस बार करिश्मा एक इवेंट में पहुंची जहां उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी हुई थी। इस साड़ी में करिश्मा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दरअसल, करिश्मा महिला दिवस के मौके पर रोटरी क्लब पहुंची थीं। इस दौरान करिश्मा कपूर को एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी वुमेन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड करिश्मा कपूर को रोटरी क्लब की तरफ से दिया गया था। इस खास मौके पर करिश्मा कपूर सब्यसांची की साड़ी पहन कर इवेंट में पहुंची थीं। इस लाइट कलर की साड़ी में करिश्मा और भी खिल रही थीं। वहीं करिश्मा की ज्वैलरी उनकी साड़ी के बॉर्डर से मैच कर रही थीं। करिश्मा इस इवेंट में बहुत ही लाइट ज्वैलरी पहनी थी। उन्होंने गले में नेकलेस और हल्के इयर रिंग्स पहने हुए थे। देखें करिश्मा कपूर की खूबसूरत तस्वीरें:-
-
ए्क्ट्रेस करिश्मा कपूर बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
-
करिश्मा ने गोविंदा के साथ हीरो नंबर वन, कुली नंबर वन, राजा बाबू जैसी सुपरहिट फिल्में दीं।
-
90 के दशक में करिश्मा और गोविंदा की जोड़ी सुपरहिट थी।
-
करिश्मा की आखिरी फिल्म 'डेंजरस इश्क' थी। वहीं करिश्मा बॉम्बे टॉकीज में भी नजर आई थीं।
-
आज कल करिश्मा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं।
-
आए दिन करिश्मा अपनी बेस्ट फ्रेंड्स अमृता राव मलाइका अरोड़ा और बहन करीना कपूर के साथ तस्वीरें खिंचाकर अपलोड करती हैं।
-
करिश्मा कपूर के दो बच्चे भी हैं-समीरा कपूर और कियान राज कपूर
-
करिश्मा कपूर
