-

Karishma Kapoor: करिश्मा कपूर 90 के दशक की सुपरस्टार एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने गोविंदा, अक्षय कुमार से सलमान खान तक के साथ एक से एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। प्रोफेशनल लाइफ में बुलंदियों तक पहुंचने वाली करिश्मा कपूर का निजी जीवन काफी खराब रहा है। बावजूद करिश्मा हमेशा खुश नजर आती हैं। (Photo: Karishma Kapoor Instagram)
-
हाल ही में करिश्मा कपूर ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह दिल तो पागल है फिल्म की उस निशा की तरह दिख रही हैं जो करीब 25 साल की थी। (Photo: Karishma Kapoor Instagram)
-
करिश्मा कपूर ने अपने चेहरे पर निजी जिंदगी की परेशानियों को कभी हावी नहीं होने दिया। (Photo: Karishma Kapoor Instagram)
-
करिश्मा कपूर ने ना सिर्फ अपने माता-पिता का अलगाव देखा है बल्कि खुद भी तलाक के दर्द से गुजरी हैं। (Photo: Karishma Kapoor Instagram)
-
करिश्मा ने साल 2003 में संजय कपूर से शादी की थी लेकिन 2016 में दोनों का तलाक हो गया। करिश्मा ने पति पर मारपीट करने के आरोप लगाए थे। (Photo: Karishma Kapoor Instagram)
-
करिश्मा कपूर की शादी पहले अभिषेक बच्चन से होने वाली थी। दोनों की सगाई भी हो गई थी। लेकिन शादी से पहले सगाई टूट गई। (Photo: Karishma Kapoor Instagram)
-
पर्सनल लाइफ के तमाम तनावों को दूर रखते हुए करिश्मा अपनी जिंदगी बिंदास तरीके से जीती है। करिश्मा ने 48 की उम्र में भी खुद को काफी फिट रखा हुआ है। (Photo: Karishma Kapoor Instagram)